अभिषेक कुमार प्रिंस बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

अभिषेक कुमार प्रिंस बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
कटिहार भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार उर्फ प्रिंस को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है. इस मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, रामनाथ पांडे, सौरभ मालाकार तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार उर्फ़ प्रिंस के नेतृत्व में युवा मोर्चा और भी अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनेगा. नेताओं ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि प्रिंस अपने कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के बल पर युवाओं को संगठन से जोड़ने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य बखूबी करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




