मुख्यमंत्री के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
फोटो 11 कैप्शन- मौके पर मौजूद एनडीए कार्यकर्ता प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला काली मंदिर खेल मैदान में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आगमन पर एनडीए के वरिष्ठ कार्यकर्ता कटिहार जिला के जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला सचिव रियाज कुरेशी, पूर्व जिला अध्यक्ष लखी महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम यादव ने शिष्टाचार मुलाकात किया. वहीं कहा गया कि मुख्यमंत्री कटिहार कि धरती पर आगमन होने से प्रशंसा की. साथ ही कहा गया कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कटिहार जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हुआ है. समृद्धि यात्रा को सफल बनाने पर युवाओं को दिया धन्यवाद बलिया बेलौन प्राणपुर के ग्राम पंचायत बरझल्ला के बुद्धनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को सफल बनाने पर जदयू युवा प्रदेश महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, युवा सचिव इमरान आलम ने युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा की इस यात्रा से युवाओं में जदयू के प्रति नया जोश आया है. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा साथियों के सभा स्थल पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा की युवाओं का रूझान हमेशा से जदयू की ओर रहा है. उन्होंने कहा की बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को कई दशक तक याद रखा जायेगा. यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली पानी, इंफ्राटेचर के क्षेत्र में अभूतपूर्वण विकास हुआ है. युवाओं को रोजगार मिला है. मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के दौरान घोषणा किये गये योजनाओं की समीक्षा की. विकास कुमार अग्रवाल ने बताया की इसी कड़ी में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए 14 करोड़ 75 लाख की राशि से विकास कार्य निर्माणाधीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




