हेलीपैड के पास जाने से सुरक्षा कर्मियों ने महापौर को रोका

Updated at : 12 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
हेलीपैड के पास जाने से सुरक्षा कर्मियों ने महापौर को रोका

हेलीपैड के पास जाने से सुरक्षा कर्मियों ने महापौर को रोका

विज्ञापन

– नाराज होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया महापौर ने किया बहिष्कार, निकाली भड़ास कटिहार समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार आगमन के दौरान एक अप्रत्याशित स्थिति तब पैदा हो गयी जब कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल को हेलीपैड के पास जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया. इस घटना से नाराज मेयर उषा देवी अग्रवाल कार्यक्रम स्थल पर ही भड़क उठीं और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का अपनी ओर से बहिष्कार करते हुए वहां से वापस लौट गयी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इसी दौरान जब मेयर उषा देवी अग्रवाल हेलीपैड के पास जाने लगीं, तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. मेयर का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उनसे कहा कि जहां आपके पार्षदों के लिए जगह निर्धारित है. वहीं जाकर बैठिए, आपको हेलीपैड के पास जाने की अनुमति नहीं है. सुरक्षा कर्मियों की यह बात सुनकर मेयर उषा देवी अग्रवाल नाराज हो गयी. उन्होंने कहा कि नगर निगम की मेयर होने के नाते वह कटिहार शहर की प्रथम नागरिक हैं. इसके बावजूद उन्हें हेलीपैड के पास जाने से रोक दिया गया. जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ है. मेयर ने इस पूरे मामले को सोची-समझी साजिश बताते हुए नाराजगी जाहिर की. घटना के बाद मेयर कार्यक्रम स्थल से गुस्से में निकल गयी और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. जब इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. घटना के बाद पूरे कटिहार शहर में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोग प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन