अमदाबाद के दर्जन भर गांव बाढ़ के पानी से घिरे, आवागमन में हो रही समस्या

Updated:
विज्ञापन
अमदाबाद के दर्जन भर गांव बाढ़ के पानी से घिरे, आवागमन में हो रही समस्या

गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड से होकर बहने वाली गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. गंगा व महानंदा का पानी अब रिहायशी इलाकों में फैलने लगा है. गंगा नदी के बाढ़ के पानी से घेरा गांव, झब्बू टोला, मेघु टोला, जिलेबी टोला, बबला बन्ना समेत दर्जन भर गांव घिर गया है. दूसरी ओर महानंदा नदी के बाढ़ के पानी से जंगला टाल पंचायत के सिंघिया, बथना इत्यादि गांव भी घिर चुका है. बाढ़ का पानी फैलने के कारण मेघु टोला, झब्बू टोला, घेरा गांव, पार दियारा इत्यादि गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय से नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 छोटा रघुनाथपुर के समीप से नाव पकड़कर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाते हैं. दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर एवं भवानीपुर खट्टी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर बाढ़ का पानी फैल गया है. इस वजह से उस होकर आवागमन बंद हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन