वसूली करने के लिए बने किन्नर

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने किया ट्रेन से गिरफ्तार, तीनों भागलपुर के निवासी कटिहार : आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर कटिहार आरपीएफ सीआइबी टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर प्लेटफॉर्म से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो किन्नर का वेष धर यात्रियों से वसूली कर रहे थे. सीआइबी टीम ने तीनों नकली किन्नरों को आरपीएफ के हवाले […]

विज्ञापन

आरपीएफ ने किया ट्रेन से गिरफ्तार, तीनों भागलपुर के निवासी

कटिहार : आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर कटिहार आरपीएफ सीआइबी टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर प्लेटफॉर्म से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो किन्नर का वेष धर यात्रियों से वसूली कर रहे थे. सीआइबी टीम ने तीनों नकली किन्नरों को आरपीएफ के हवाले कर दिया. आरपीएफ कमांडेंट मो शाकिब के निर्देश पर सीआइबी की टीम एसआइ अनूप तिवारी के नेतृत्व में कटिहार प्लेटफाॅर्म व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम कैपिटल एक्सप्रेस में सवार तीन नकली किन्नरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया.
किन्नर के वेष में ट्रेन में चल रहे थे : सीआइबी टीम के अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ की गिरफ्त में आये किन्नर के वेष में सभी पुरुष थे. इनकी पहचान राजकुमार साह नवगछिया, जिला भागलपुर, पूनम महतो नवगछिया, छोपिया शर्मा भागलपुर रंगरा चौक के निवासी के रूप में हुई है. सभी किन्नर के वेश में यात्रियों से रंगदारी के तौर पर पैसे की वसूली करते थे. मेडिकल जांच के नाम पर तीनों ने असलियत बता दी. फिलहाल आरपीएफ गिरफ्त में आये आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में पुलिस जुटी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन