अधिवक्ताओं ने की हड़ताल निकाला जुलूस, प्रस्तावित संशोधन की प्रति फूंकी

Updated:
विज्ञापन

अररिया: शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में टिफिन के बाद लॉ कमीशन आफॅ इंडिया द्वारा एडवोकेट एक्ट्स में संशोधन का प्रस्ताव दिये जाने के विरोध में एकदिवसीय हड़ताल के तहत सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे. अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट परिसर में जम कर नारेबाजी की गयी. दोनो […]

विज्ञापन
अररिया: शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में टिफिन के बाद लॉ कमीशन आफॅ इंडिया द्वारा एडवोकेट एक्ट्स में संशोधन का प्रस्ताव दिये जाने के विरोध में एकदिवसीय हड़ताल के तहत सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे. अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट परिसर में जम कर नारेबाजी की गयी.

दोनो संघों के अध्यक्ष क्रमश: विनोद प्रसाद व देवेंद्र मिश्रा सहित वरीय अधिवक्ता देव नारायण सेन के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताअों ने काला कानून के विरोध में एकजुट होकर नारा लगाते हुए शांतिपूर्ण जुलूस निकाला. जुलूस व्यवहार न्यायालय परिसर से शुरू होकर चांदनी चौक, समाहरणालय होते हुए सुभाष चौक पहुंचा.

जहां सुभाष प्रतिमा के समक्ष काला कानून का परचा जलाया. इसके बाद दोनों संघ के अध्यक्ष सहित वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण यादव, मो ताहा, विनय कुमार ठाकुर, देव नाराण सेन, वसीवुर्रहमान, अनिल कुमार राय सहित दर्जनों अधिवक्ता जिला पदाधिकारी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इसमें काला कानून के विरोध के अलावा चेयरमैन लॉ कमीशन आफॅ इंडिया को तुरंत हटाने की मांग की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन