पानी के लिए भी तरस गये शहरवासी

Updated:
विज्ञापन

हद है . हल्की हवा व बारिश में गिरा उच्च क्षमता का तार, जिले में 10 घंटे ठप रही बिजली मंगलवार की देर रात हुई हल्की बारिश व हवा से कटिहार पावर ग्रिड का मेन तार गिर गया. इससे पूरे िजले की बिजली आपूर्ति काट दी गयी. स्थिति यह रही कि बिजली विभाग को इस […]

विज्ञापन

हद है . हल्की हवा व बारिश में गिरा उच्च क्षमता का तार, जिले में 10 घंटे ठप रही बिजली

मंगलवार की देर रात हुई हल्की बारिश व हवा से कटिहार पावर ग्रिड का मेन तार गिर गया. इससे पूरे िजले की बिजली आपूर्ति काट दी गयी. स्थिति यह रही कि बिजली विभाग को इस तार को ठीक करने में 10 घंटे लग गये. इससे जिले समेत शहरवासी में हाहाकार मचा रहा.
कटिहार : हल्की हवा व बारिश क्या हुई, बुधवार को पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ही ठप हो गयी. बिजली के लिए अल सुबह 3.30 से दोपहर एक बजे तक करीब 10 घंटे तक पूरे जिले में हाहाकार की स्थिति बनी रही. दोपहर एक बजे बिजली आयी, लेकिन कुछ देर रहने के बाद फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इसके कारण पूरे दिन उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहे.
उमस भरी गरमी के समय लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग पूरे दिन पता ही लगाने में रहे कि आखिर इतनी देर से क्यों बिजली आपूर्ति बाधित है. हालत यह हो गयी कि पानी के अभाव में लोग स्नान तक नहीं कर पाये. मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा था. बिजली आधारित सारे उपकरण बेकार साबित हुए. दरअसल मंगलवार की मध्य रात्रि में आये आंधी-तूफान के कारण पूर्णिया पावर ग्रिड से कटिहार पावर ग्रिड के मेन विद्युत लाइन, जिसकी क्षमता एक लाख 32 हजार है, का तार हल्की हवा में ही गिर गया था.
इसके कारण लगभग 3:30 बजे सुबह में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी थी. 10 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रहने कारण शहर समेत पूरे जिले में लोग बेहाल रहे. इस दौरान लोगों का एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा था. बिजली विभाग की ओर से टूटे उच्च क्षमता के तार को बनाने में 10 घंटे का समय लग गया. अभी यह हाल, तो आगे क्या होगा
बुधवार को उच्च क्षमता का तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरे जिले में लोग गरमी से बेहाल व परेशान रहे. अभी गरमी की शुरुआत है. अमूमन देखा गया है कि गरमी आते ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो जाती है. इसके कारण उपभोक्ता परेशान रहते हैं. सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहे, इसके लिए कार्य किया जा रहा है. कुछ हद तक इसमें सुधार भी हुआ है, लेकिन इसके लिए अब भी काफी कुछ करना बाकी है.
आज भी दिन में मरम्मत के नाम पर आपूिर्त होगी बाधित
मंगलवार को भी पूरे दिन लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए थे
गौरतलब हो कि बिजली विभाग अभी हर एक दिन बाद विद्युत स्टेशन की मरम्मत के नाम पर सुबह 10 से पांच बजे शाम तक बिजली आपूर्ति को बाधित रखता है. बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित करने का दिन नहीं था. इसके एक दिन पहले मंगलवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित थी. बुधवार को उच्च क्षमता का तार गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही. अब गुरुवार को विद्युत स्टेशन की मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित की जायेगी.
ऐसे में बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर उपभोक्ता इस गरमी में क्यों परेशान हों. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग दिन भर चाय, पान दुकान पर एक दूसरे से जानकारी लेते रहे कि बिजली आपूर्ति आज कैसे ठप हो गयी. फिलहाल बिजली विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है, लेकिन गुरुवार को बिजली आपूर्ति 10:00 बजे से 4:00 बजे तक ठप रहेगी. इसलिए आज भी लोगों को गरमी की मार झेलनी पड़ेगी.
मंगलवार को भी पूरे दिन लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए थे
गौरतलब हो कि बिजली विभाग अभी हर एक दिन बाद विद्युत स्टेशन की मरम्मत के नाम पर सुबह 10 से पांच बजे शाम तक बिजली आपूर्ति को बाधित रखता है. बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित करने का दिन नहीं था. इसके एक दिन पहले मंगलवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित थी. बुधवार को उच्च क्षमता का तार गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही. अब गुरुवार को विद्युत स्टेशन की मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित की जायेगी.
ऐसे में बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर उपभोक्ता इस गरमी में क्यों परेशान हों. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग दिन भर चाय, पान दुकान पर एक दूसरे से जानकारी लेते रहे कि बिजली आपूर्ति आज कैसे ठप हो गयी. फिलहाल बिजली विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है, लेकिन गुरुवार को बिजली आपूर्ति 10:00 बजे से 4:00 बजे तक ठप रहेगी. इसलिए आज भी लोगों को गरमी की मार झेलनी पड़ेगी.
कहते हैं बिजली उपभोक्ता
बिजली उपभोक्ता कलावती देवी, शांति देवी, संजीव कुमार, सुजीत कुमार राय, मनीष कुमार, रमेश चौधरी, अर्जुन चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर हर दूसरे दिन लाइन काट दी जाती है. उससे तो परेशानी है ही, अघोषित रूप से बुधवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण हम लोगों का जीना मुहाल हो गया. स्कूल से पढ़कर आने वाले बच्चे गरमी में बेचैन हो रहे थे.
कहते हैं कार्यपालक अभियंता
विद्युत कार्यपालक अभियंता अपूर्ति विजय कुमार ने बताया कि पूर्णिया से कटिहार आने वाले मुख्य लाइन के 132000 के विद्युत तार के नीचे आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी थी. बिजली आपूर्ति ठप रहने के दौरान कटिहार ग्रिड के तकनीकी कर्मचारियों ने पूर्णिया जाकर लाइन को ठीक किया. इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.
शहरी इलाके में 24 घंटे में 14-15, तो ग्रामीण इलाके में 05 से 06 घंटे ही मिल रही बिजली
पूरे जिले में बिजली आपूर्ति का हाल खस्ता है. सरकारी दावों के विपरीत शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली 14 से 15 घंटे ही मिल रही है. वहीं ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 घंटा ही बिजली की आपूर्ति दी जाती है. इससे ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मचा रहता है. मसलन कृषि संबंधित कार्य नहीं हो पाते हैं. किसान पंपिंग सेट के सहारे खेती करते हैं.
सरकारी पंप में बिजली आपूर्ति नहीं होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. शहरी क्षेत्र में ज्यादातर लोग खासकर व्यवसायी बिजली आपूर्ति को सेकेंड लाइन मानकर ही चलते हैं. उनका सारा उद्योग धंधा जेनरेटर के सहारे ही होता है. इसका ताजा उदाहरण यह है कि बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बड़ा बाजार, मंगल बाजार इलाके समेत पूरे शहर में व्यवसायी निजी जेनरेटर के सहारे बिजली आपूर्ति कर अपना काम निबटाते रहे. लोगों का कहना है कि सरकार दावा जो भी हो, लेकिन अभी भी बिजली अापूर्ति की दशा सुधरी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन