कटिहार रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई पर दिया जा रहा विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर पर कुछ दिनों से साफ-सफाई पर रेल अधिकारियों का विशेष ध्यान है. स्टेशन परिसर को स्वचालित मशीन से दिन में आवश्यकता के अनुसार चार से पांच बार सफाई की जाती है. इससे कटिहार स्टेशन चकमकाता नजर आ रहा है. प्लेटफॉर्म पर जगह जगह कूड़ेदान की व्यवस्था भी की गयी […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर पर कुछ दिनों से साफ-सफाई पर रेल अधिकारियों का विशेष ध्यान है. स्टेशन परिसर को स्वचालित मशीन से दिन में आवश्यकता के अनुसार चार से पांच बार सफाई की जाती है. इससे कटिहार स्टेशन चकमकाता नजर आ रहा है. प्लेटफॉर्म पर जगह जगह कूड़ेदान की व्यवस्था भी की गयी है. सूत्रों की माने तो कटिहार रेल डिवीजन के नये डीआरएम के पद भार ग्रहण करने के बाद रेल के सभी अधिकारी सकते में आ गये है. कही कोई गलतियां न रह जाय,

इसके लिये रेल के सभी स्टाफ से लेकर अधिकारी तक चौकस हो गये है. कटिहार रेल डिवीजन के सीएमआई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग स्टेशन परिसर को स्वक्छ व साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखते है. हमलोग समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर रेल यात्रियों के बीच जागरूकता भी फैलाते है. श्री सिंह ने कहा कि रेल यात्री यदि रेल के नियमो का पालन करे तो रेल प्रशासन को अपने कार्यो में सहायता मिलेगी. रेल प्रशासन की ओर से वैध हॉकरों और वेंडरों को निर्देश दिया गया है कि स्टेशन परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन