युवती की गला रेत कर की हत्या सिसवा धार में बोरी में मिली लाश
फलका: थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत के धनेठा गांव के सिसवा धार में गुरुवार की रात बोरी में अज्ञात युवती की लाश मिली. बताया जाता है कि मछुवारों ने जब मछली मारने के दौरान जब जाल फेंका, तो बोरी में युवती की लाश दिखायी दी. मृत युवती का पैर बोरी से बाहर था. मछुवारों ने […]
फलका: थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत के धनेठा गांव के सिसवा धार में गुरुवार की रात बोरी में अज्ञात युवती की लाश मिली. बताया जाता है कि मछुवारों ने जब मछली मारने के दौरान जब जाल फेंका, तो बोरी में युवती की लाश दिखायी दी. मृत युवती का पैर बोरी से बाहर था. मछुवारों ने लाश मिलने की सूचना फलका थाने को दी. फलका पुलिस जब शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची, तो वहां लोगों की भीड़ जुट गयी.
लाश देखने से लग रहा था कि दो-तीन दिन पहले उसकी हत्या की गयी होगा. हत्यारे साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को बोरी में बांध कर पत्थर के सहारे पानी में डुबो दिये थे. सहायक अवर निराक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हत्यारे युवती की अन्यत्र जगह हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को फलका थाना क्षेत्र में फेंक दिये हैं. बहरहाल लाश की शिनाख्त के लिए पुलिस लोगों की मदद ले रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










