आरपीएफ बरामदगी से कर रही इनकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. मालगाड़ी से चोरी 55 बोरा अनाज बरामद कटिहार : डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का लॉक तोड़कर बुधवार की रात कुछ अपराधियों ने 55 बोरा अनाज की बोरी निकाल कर उसे समीप के एक खेत में रख दिया. जब इसकी जानकारी डंडखोरा थाना पुलिस को हुई, तो प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव मौके पर […]
विज्ञापन
कार्रवाई. मालगाड़ी से चोरी 55 बोरा अनाज बरामद
कटिहार : डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का लॉक तोड़कर बुधवार की रात कुछ अपराधियों ने 55 बोरा अनाज की बोरी निकाल कर उसे समीप के एक खेत में रख दिया. जब इसकी जानकारी डंडखोरा थाना पुलिस को हुई, तो प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे, पर मामला रेलवे से जुड़ा देख इसकी जानकारी कटिहार आरपीएफ को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची व मालगाड़ी से उतारे गये अनाज को जब्त कर लिया और दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया. खेत में पुलिस की कार्रवाई होते देख स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गये. आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से
पूछताछ के बाद डंडखोरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में छापेमारी कर मो फरीद एवं मो आलम को हिरासत में लेकर कटिहार आयी. ग्रामीणों के अनुसार, आरपीएफ ने मालगाड़ी से चोरी किया हुआ अनाज जब्त भी कर लिया. हालांकि जब आरपीएफ कमांडेंट से बात की गयी, तो उन्होंने हिरासत में लिये गये आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही, लेकिन अनाज बरामदगी पर अनभिज्ञता जतायी. सवाल उठता है कि डंडखोरा के दर्जनों ग्रामीण के सामने आरपीएफ चोरी का अनाज जब्त करती है, मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार भी करती है, लेकिन जब्त अनाज के संबंध में वरीय अधिकारी तक को जानकारी नहीं रहती है. यानी पूरे प्रकरण में गड़बड़झाला ही दिखता है.
कहते हैं आरपीएफ कमांडेट: इस संदर्भ में आरपीएफ कमांडेट मो साकिब ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है. पुन: कुछ देर बाद संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि डंडखोरा से बीती रात चोरी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन आरपीएफ द्वारा चोरी के अनाज बरामदगी की सूचना नहीं दी गयी है. मामला जो भी हो इस पूरे प्रकरण में हिरासत में लिये आरोपितों से पूछताछ कर जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी.
डंडखोरा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से बुधवार की रात 55 बोरा अनाज हुआ था चोरी
डंडखोरा पुलिस मौके पर पहुंची, मामला रेलवे का देख आरपीएफ को सूचित किया
आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर दो आरोपितों को हिरासत में भी लिया
माल की बरामदगी के संदर्भ में आरपीएफ ने हाथ खड़े किये
आखिर बरामद अनाज गया कहां
आरपीएफ ने घटनास्थल पर जुटे दर्जनों लोगों से पूछताछ कर मो फरीद व मो आलम को हिरासत में लिया. आरोपितों ने गिरोह में शामिल दस आरोपितों का नाम व पता भी आरपीएफ को बताया. आरपीएफ आरोपितों को कटिहार आरपीएफ कार्यालय लेकर आयी, लेकिन इस बात की जानकारी देर शाम तक आरपीएफ कमांडेट को नहीं दी गयी. यानी इस पूरे प्रकरण में घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी मामले की लीपापोती करने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










