गरमी के मौसम में बरतें सावधानी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : गरमी के मौसम में अगलगी की घटनाएं ज्यादा होती है. अग्निकांड के रोकथाम के लिए जागरूकता व सतर्कता जरूरी है. जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बुधवार को जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि गरमी के मौसम में यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाये तो न केवल आगलगी की घटना में कमी लायी […]

विज्ञापन

कटिहार : गरमी के मौसम में अगलगी की घटनाएं ज्यादा होती है. अग्निकांड के रोकथाम के लिए जागरूकता व सतर्कता जरूरी है. जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बुधवार को जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि गरमी के मौसम में यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाये तो न केवल आगलगी की घटना में कमी लायी जा सकती है. बल्कि उससे होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकता है. डीएम ने कहा कि अग्निकांड की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सभी अग्निशमन वाहनों को रेडी मोड में रखा गया है तथा संबंधित पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में आम नागरिकों को खेत खलिहानों में थ्रेसिंग, हारबेस्टिंग करने तथा चुल्हे पर खाना बनाते समय उसके समीप कम से कम एक दो बाल्टी पानी व बालू रखना चाहिए. जिससे अगलगी के समय तत्काल आग में काबू पाने में मदद मिल सके. साथ ही बिजली के उपकरणों एवं तार ढीले न हो इसका ध्यान रखना है. कनेक्शन के तार ढीले होने की स्थिति में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खतरा बना रहता है. मौके पर जिला समादेष्टा फैज आलम ने

बताया कि अगलगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलावा सब फायर स्टेशन, मनिहारी व बारसोई में अग्निशमन वाहन तैनात कर दिया गया है.

आग लगने पर इस नंबर पर करें संपर्क
कटिहार जिला मुख्यालय के लिए दूरभाष संख्या 06452-242200 व मोबाइल नंबर 7485805968-69 तथा 7549382804 है, जबकि मनिहारी के लिए 06452-254230 व मोबाइल नंबर 7585805970-71 तथा बारसोई के लिए 06451-220645 व मोबाइल नंबर 7485805972-73 व 9471826649 है. अगलगी की किसी प्रकार की घटना पर संबंधित क्षेत्र के नंबर पर सूचना दी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन