24 घंटे में शव का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
कटिहार : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था एक बार फिर मंगलवार को देखने को मिला. जब दो दिनों से एक ऑटो में कपड़े में बंधा पड़ा शव पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर है. चौबीस घंटे में भी उक्त शव का पोस्टमार्टम नहीं होना अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. दो दिनों से ऑटो […]
कटिहार : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था एक बार फिर मंगलवार को देखने को मिला. जब दो दिनों से एक ऑटो में कपड़े में बंधा पड़ा शव पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर है. चौबीस घंटे में भी उक्त शव का पोस्टमार्टम नहीं होना अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. दो दिनों से ऑटो में कपड़े से बंधा शव से निकलने वाली दुर्गंध के कारण मरीज व उसके एटेंडेंट नाक में हाथ व रूमाल रखकर दवाई लेने को विवश थे. पोस्टमार्टम कक्ष के समीप ही मेडिसिन काउंटर है, जहां मरीज दवा लेते हैं.
आजमनगर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी थी. इसकी सूचना मिलते सोमवार की सुबह आजमनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पुलिस की कार्रवाई व मामले की जांच करते करते घंटों बीत गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










