पुलिस करती त्वरित कार्रवाई तो बच जाता िशवम

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा : गेड़ाबाड़ी बाजार निवासी मुनीलाल ऋषि एवं मुन्नी देवी के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार ऋषि की हत्या कर अपराधियों ने शव को मक्का खेत में फेंक दिया था. शव को पुलिस ने रविवार की सुबह को बरामद किया है. मामले को लेकर मृतक बच्चे की मां मुन्नी देवी ने तीन बच्चे के गायब […]

विज्ञापन

कोढ़ा : गेड़ाबाड़ी बाजार निवासी मुनीलाल ऋषि एवं मुन्नी देवी के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार ऋषि की हत्या कर अपराधियों ने शव को मक्का खेत में फेंक दिया था. शव को पुलिस ने रविवार की सुबह को बरामद किया है. मामले को लेकर मृतक बच्चे की मां मुन्नी देवी ने तीन बच्चे के गायब होने का मामला कोढ़ा थाना में लिखित सूचना देकर अपने पुत्र के सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगायी थी. लेकिन पुलिस ने बच्चे की बरामदगी या छानबीन की दिशा में कोई काम ही नहीं किया.

जिसका परिणाम यह हुआ कि 13 दिन बाद बच्चे का शव बरामद हुआ. परिजनों व स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस थोड़ा भी संवेदनशील होती और जांच पड़ताल करती तो बच्चे को सकुशल बरामद किया जा सकता था. लेकिन अन्य मामलों की तरह पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है. जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब मुनीलाल ऋषि के घर के कुछ ही दूरी पर 13 दिन बाद मृत अवस्था में शिवम का शव कोढ़ा थाना पुलिस ने बरामद किया तो मुन्नी देवी कहती है अगर 28 मार्च को कोढ़ा पुलिस तत्परता दिखाई होती तो हमारे पुत्र को कुछ भी नहीं होता.

थाना में लिखित सूचना के बाद भी कोई भी पहल नहीं किया गया. घटना बाद मृतक के पिता मुनीलाल ने बताया कि बाजार में बोरी उठाकर एवं मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करने के साथ बच्चों को पढ़ाया लिखाया करता था. चार पुत्र में सबसे छोटा पुत्र मृतक शिवम ऋषि था. जो कक्षा छह की परीक्षा देकर सातवीं में गया था. सबसे बड़ा पुत्र गूंगा होने की वजह से कहीं चला गया. काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. दूसरा गोपी ऋषि एवं तीसरा सूरज भी पढ़ाई के साथ-साथ बाजार में काम करता है. समय-समय पर जीवन यापन के लिए सहयोग करता है. 28 मार्च की संध्या मृतक शिवम बाजार के ही कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था. शाम को घर आया और नाश्ता कर पुनः अफजल के साथ दुर्गा मंदिर परिसर में अपने मोबाइल पर कुछ देख रहा था. तब से ही शिवम गायब हुआ है. अगर पुलिस सहयोग करती तो हमारे पुत्र को कुछ भी नहीं होता. यह कह कर रोने लगता है. जिसे परिवार के लोग समझाने बुझाने में लगे थे. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

शव सड़-गल जाने से कपड़े से हो सकी पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल कटिहार
भागलपुर फॉरेंसिक लैब भेजा गया शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा मामले हत्या का खुलासा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन