कटिहार : दुकान के सामने आपत्तिजनक सामान लटकाया, दो गुटों में तनाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राणपुर(कटिहार) : जिले के प्राणुपर थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नंबर पांच स्थित एक दुकान पर असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात आपत्तिजनक सामान लटका दिया. इससे बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट आये. घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर […]
विज्ञापन
प्राणपुर(कटिहार) : जिले के प्राणुपर थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नंबर पांच स्थित एक दुकान पर असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात आपत्तिजनक सामान लटका दिया. इससे बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट आये. घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर मामला बिगड़ने से पहले ही बातचीत कर तथा समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया.
माहौल खराब करने की कोशिश : दोनों पक्षों के लोगों के साथ प्राणपुर थाने में शांति समिति की बैठक हुई. जहां कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल काे खराब करना चाह रहे हैं. इसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. वैसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों ने की.
सामान देखते ही आक्रोशित हो उठे लोग : बभनी गांव के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक दुकान के आगे आपत्तिजनक सामानों को टांग दिया था. बुधवार की सुबह जैसे ही दुकानदार व आसपास के लोगों ने आपत्तिजनक सामान को देखा. लोगों में गुस्सा भड़ गया. यह बात आग की तरह पूरे प्रखंड क्षेत्र में फैल गयी. सभी लोग मौके पर जुटने लगे. इससे दो पक्षों के बीच तनाव जैसे हालात उत्पन्न होने लगे. हालांकि पुलिस, प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर माहौल को खराब हाेने से बचा लिया. यह स्थिति दोपहर तक बनी रही.
कटिहार : दुकान के…
लोगों की पहचान कर हो कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद व रोशना ओपी अध्यक्ष असलम शेर अंसारी ने बताया कि बभनी गांव निवासी अरशद अली के दुकान में मंगलवार की रात्रि असामाजिक तत्व के द्वारा आपत्तिजनक चीज लटका देने से विवाद उत्पन्न हुआ था. थाना अध्यक्ष संदीप कुमार आनंद द्वारा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें लोगों ने कहा कि यहां के लोग हमेशा साथ-साथ मिलकर सभी पर्व को मनाते हैं.
कुछ शरारती तत्वों को यह ठीक नहीं लग रहा है. वैसे तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. इस मौके पर प्रमुख अमित कुमार साह, उप प्रमुख आखेनर निशा, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, बरारी जिला परिषद सदस्य तौकीर आलम, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, बिस सूत्री अध्यक्ष लड्डू सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवदेव झा, मुखिया विनोद विश्वास, मीना देवी, मनोज साह, अंजू देवी, मंजू देवी, गंगा केवट, नसीमा खातून, अजीजुल करीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्राणपुर के बभनी वार्ड नंबर पांच की घटना
पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मामला शांत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










