आर्मी बहाली, दूसरे दिन 5739 अभ्यर्थी में 343 ही हुए सफल
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित गढ़वाल मैदान में बुधवार को सेना बहाली के दूसरे दिन पूर्णिया व सहरसा जिले के 5739 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें 3583 अभ्यर्थी ने दौड़ लगायी. दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को 15 अलग-अलग बैच में बांटा गया था, जिसमें कुल 343 युवक ही दौड़ में सफल […]
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित गढ़वाल मैदान में बुधवार को सेना बहाली के दूसरे दिन पूर्णिया व सहरसा जिले के 5739 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें 3583 अभ्यर्थी ने दौड़ लगायी. दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को 15 अलग-अलग बैच में बांटा गया था, जिसमें कुल 343 युवक ही दौड़ में सफल हो पाये.
बांकी सभी अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया से बाहर हो गये. दौड़ पास अभ्यर्थियों की फिजिकल जांच की गयी. इसमें बीम, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि लिया गया. उसके बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. बुधवार को सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्नीशियन, सोल्जर ट्रेडमैन, सोल्जर क्लर्क बनने में आये अभ्यार्थियों ने अपना-अपना भाग्य अजमाया. सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल अतुल कथूरिया ने कहा कि जांच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयनित युवकों को मेडिकल जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










