चालक फरार, खलासी को किया अधमरा

Updated:
विज्ञापन

अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हत्या फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र की हथवाडा पंचायत के चुरकी आदिवासी टोला में सोमवार को रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे साले ने अपने ही जीजा की छोटी बहन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजामा दिया. फिर […]

विज्ञापन

अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हत्या

फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र की हथवाडा पंचायत के चुरकी आदिवासी टोला में सोमवार को रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे साले ने अपने ही जीजा की छोटी बहन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजामा दिया. फिर छात्रा का गला मरोड़ कर उसकी हत्या कर दी. आरोपित युवक पूर्णिया जिला के गणेशपुर आदिवासी टोला का रहनेवाला बताया जाता है. घटना की सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. वहीं मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
मृत छात्रा के पिता ने बताया कि रविवार को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था. सपरिवार शादी में ही थे. इसी शादी में आरोपित युवक भी आया था. उसी रात शादी समारोह से मेरी नाबालिग पुत्री को गायब कर दिया. पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर घटना का राज नहीं खुल जाय, इसलिए गला मरोड़ कर हत्या कर दी. हत्या कर शव को घर के पिछवाड़े में फेंक कर भाग गया. इसी गांव में रह रहे आरोपित के मामा को उक्त युवक ने बच्ची को मारने की सुचना दी और फरार हो गया. आरोपित युवक की दो बहन की शादी उसी घर में हुई है. दोनों बहनों ने भी घटना को लेकर खेद जताते हुए भाई के विरुद्ध शख्त कार्रवाई की मांग की है.
वहीं मृतका की मां ने रो-रोकर बताया कि 15 दिन पहले भी आरोपित युवक मेरी पुत्री को अगवा कर अपने घर लेकर चला गया था. पंचायती के बाद मेरी पुत्री को वापस घर पहुंचाया था. घटना को लेकर मौके पर पहुंची स्थानीय मुखिया रूबी देवी, कतिला देवी, राजद अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, समाजसेवी अरविन्द कुमार ने मृत बच्ची के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन