अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, हत्या
फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र की हथवाडा पंचायत के चुरकी आदिवासी टोला में सोमवार को रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे साले ने अपने ही जीजा की छोटी बहन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजामा दिया. फिर छात्रा का गला मरोड़ कर उसकी हत्या कर दी. […]
फलका : जिले के फलका थाना क्षेत्र की हथवाडा पंचायत के चुरकी आदिवासी टोला में सोमवार को रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे साले ने अपने ही जीजा की छोटी बहन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजामा दिया. फिर छात्रा का गला मरोड़ कर उसकी हत्या कर दी. आरोपित युवक पूर्णिया जिला के गणेशपुर आदिवासी टोला का रहनेवाला बताया जाता है. घटना की सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे व पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. वहीं मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










