फाइनल जीत से कपसिया की हैट्रिक
बारसोई : प्रखंड की एकसल्ला पंचायत स्थित ठट्टा हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित डीडीएसएच फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कपसिया ने शून्य के मुकाबले एक गोल से मिलन गढ़ को हराकर लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगायी है. ज्ञात हो कि इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा […]
बारसोई : प्रखंड की एकसल्ला पंचायत स्थित ठट्टा हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित डीडीएसएच फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कपसिया ने शून्य के मुकाबले एक गोल से मिलन गढ़ को हराकर लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगायी है. ज्ञात हो कि इस अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था. इसमें अधिकतर टीमें पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की थी. वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उप विजेता रहे मिलनगढ़ ने भालूका को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी, जबकि कपसिया उत्तर दिनाजपुर की जिला टीम रायगंज को हराकर फाइनल में पहुंची.
ज्ञात हो कि मिलनगढ़ और कपस्या दोनों ही टीम पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की है. इसमें कपस्या हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र तथा मिलन गढ़ चांचल थाना क्षेत्र की टीम है. बताते चलें की फाइनल मुकाबले में मात्र एक गोल कपसिया की ओर से बबलू सोरेन ने दागा तथा अंत तक मिलनगढ़ कोई गोल नहीं दे कर सकी. फाइनल मुकाबले में कटिहार के सांसद शाह तारिक अनवर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा फुटबॉल का एक शानदार कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देख काफी प्रभावित भी हुए.
पारितोषिक वितरण समारोह में उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे क्षेत्र में मैदान की भारी कमी है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त होती जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता को जिंदा रखने का प्रयास के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजकों की सराहना की. इस अवसर पर समाजसेवी ख्वाजा शाहिद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना, राकांपा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कादिर, वरिष्ठ राकांपा कार्यकर्ता नगीना यादव, शाह फैसल, फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजक शाहनवाज आलम, मनोज, मो करीम, रैफरी इफ्तेखारुजज्मा, मो खुशगवार, मो मशहूर आलम, आफताब ताज इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










