रीडिंग करते नहीं, बिल भेज देते हैं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : ले में बढ़े हुए बिजली बिल में सुधार नहीं होने से और नियमित रीडिंग नहीं होने के कारण विद्युत उपभोक्ता खासे परेशान हैं. यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि कई महीनों, सालों से चलता आ रहा है. परंतु बिजली विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है. शहरी क्षेत्र में नियमित मीटर रीडिंग के लिए […]
विज्ञापन
कटिहार : ले में बढ़े हुए बिजली बिल में सुधार नहीं होने से और नियमित रीडिंग नहीं होने के कारण विद्युत उपभोक्ता खासे परेशान हैं.
यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि कई महीनों, सालों से चलता आ रहा है. परंतु बिजली विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है. शहरी क्षेत्र में नियमित मीटर रीडिंग के लिए एजेंसी विभाग के द्वारा नियुक्त की गयी है.
एजेंसी मीटर रीडर की बहाली की गयी है. लेकिन मीटर रीडर नियमित मीटर रीडिंग नहीं करते हैं. इतना ही नहीं शहर के कई ऐसे इलाके हैं, जिस जगह पर मीटर रीडिंग हुआ ही नहीं है, बिजली बिल को बढ़ाकर भेज दिये जाने से उपभोक्ता विभाग का चक्कर काटने को मजबूर हैं. विभाग द्वारा कहा जाता है कि बिजली बिल सुधार के लिए 15 तारीख को कैंप लगाया जाता है, लेकिन कैंप लगने के बावजूद अब तक ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल सुधार नहीं हो पाया है. ऐसे में उपभोक्ता चक्कर काटने को मजबूर हैं.
कहते हैं विद्युत उपभोक्ता : नाम नहीं छापने के शर्त पर विद्युत के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बढ़ा हुआ विद्युत बिल सुधरवाने के लिए महीने में एक दिन कैंप लगाया
जाता है.
उस कैंप में यदि किसी कारणवश भाग नहीं ले पाते हैं तो फिर अगले कैंप का इंतजार करना पड़ता है. तब तक बिल भारी भरकम आ जाता है. बिल जल्द सुधार भी नहीं हो पाता है. विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर रीडिंग नहीं होने के कारण भी एकमुश्त भारी भरकम बिल भेज दिया जाता है. इसकी शिकायत करने पर कार्यालय में अवस्थित कर्मी बोलते हैं कि मीटर खोलना पड़ेगा और नहीं तो सुविधा शुल्क दीजिए फिर काम होगा.
बिजली विभाग का चक्कर काट रहे उपभोक्ता
बिल में सुधार के लिए हर महीने लगता है शिविर
बढ़े हुए विद्युत विपत्र सुधारने के लिए प्रत्येक माह कैंप लगाया जाता है. अन्य दिन भी उपभोक्ता बिल सुधरवाने आते हैं. बिल सुधारने का काम जारी है. जिन इलाकों में नियमित मीटर रीडिंग नहीं हो पा रही है. उन इलाकों के मीटर रीडर पर कार्रवाई की जायेगी.
विजय कुमार, विद्युत कार्यपालक
अभियंता, आपूर्ति
कई इलाकों में नहीं होती है मीटर रीडिंग
शहर के कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर नियमित मीटर रीडिंग नहीं हो पाती है और एक मुश्त भारी भरकम बिल भेज दिया जाता है. शहर के शिव मंदिर चौक, तीनगछिया, दौलत राम चौक, गामी टोला, दुर्गास्थान, भगवान चौक, मिरचाईबाड़ी सहित कई ऐसे इलाके शामिल हैं. जहां पर मीटर रीडिंग नहीं हो पाती है. लेकिन मीटर रीडिंग लेने वाले लड़के बहाल हैं. उन्हें सैलेरी भी दी जाती है. लेकिन काम उनका धरातल पर नहीं उतर रहा है. मीटर रीडर द्वारा मीटर रीडिंग नहीं लेने के कारण बिजली बिल बढ़ाकर विभाग के द्वारा एकमुश्त भेज दिया जाता है. जिसको ठीक कराना उपभोक्ताओं के लिए टेढी खीर साबित हो रही है.
बढ़े बिजली बिल में सुधार नहीं होने व नियमित रीडिंग नहीं होने से खासे परेशान हो रहे िजले के उपभोक्ता
मीटर रीडर की आेर से रीडिंग नहीं लिये जाने के कारण िबजली बिल बढ़ाकर भेज देता है िवभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










