डेढ़ बीघा आम व केले को किया बरबाद

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : दबंगों ने डेढ़ बीघा जमीन में लगे डेढ़ हजार केला का पेड़ व 10 आम का पेड़ काट दिया. जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित है और अभिन्यु सिंह व नरेश का जमीन पर कब्जा है. इसके बावजूद कानून का उल्लंघन कर घटना को […]

विज्ञापन
कटिहार : दबंगों ने डेढ़ बीघा जमीन में लगे डेढ़ हजार केला का पेड़ व 10 आम का पेड़ काट दिया. जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. मामला पटना हाई कोर्ट में लंबित है और अभिन्यु सिंह व नरेश का जमीन पर कब्जा है. इसके बावजूद कानून का उल्लंघन कर घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. इस घटना से पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
कुरसेला थाना में जमीनी विवाद को लेकर रंजिश के तहत डेढ़ बीघा जमीन में लगा केला व आम का पेड़ काट दिये जाने का मामला दर्ज हुआ है. मामला दक्षिणी धोबिनया का है, जहां आवेदक अभिमन्यु कुमार सिंह के डेढ़ बीघा जमीन में लगा डेढ़ हजार केला का पेड़ व 10 आम का पेड़ काट दिया गया है. इस मामले में अविनाश सिंह व उनकी मां आभा सिंह उर्फ रजनी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पेड़ काटने की घटना में आरोपितों के साथ 25 से 30 आदमी थे. अभिमन्यु कुमार सिंह ने जमीन टेेंगरिया निवासी अविनाश सिंह के पिता अमरेश सिंह से खरीदी थी, जिसे अविनाश ने मां के नाम बेच दिया. अभी यह मामला अदालत में चल रहा है. मामले को लेकर कुरसेला पुलिस अनुसंधान कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन