डीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : सदर अनुमंडल परिसर को स्वच्छ, सुंदर बनाने तथा इसे व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए एक योजना बनाने की जरूरत है. अनुमंडल परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र ने यह बातें कहीं. कहा कि अनुमंडल परिसर में कई विभाग के कार्यालय हैं. इनके सामने पथ वे, फल-पौधा की […]
विज्ञापन
कटिहार : सदर अनुमंडल परिसर को स्वच्छ, सुंदर बनाने तथा इसे व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए एक योजना बनाने की जरूरत है. अनुमंडल परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र ने यह बातें कहीं. कहा कि अनुमंडल परिसर में कई विभाग के कार्यालय हैं.
इनके सामने पथ वे, फल-पौधा की व्यवस्था व आम जनों को परिसर स्थित कार्यालयों की जानकारी के लिए नजरी नक्शा संस्थापित करायें. परिसर के अंदर स्थापित चापाकलों का प्लेटफाॅर्म निर्माण व सार्वजनिक टॉयलेट बनाने का भी निर्देश दिया. डीएम ने अनुमंडल परिसर की चहारदीवारी निर्माण कराने तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद के गोदाम की साफ सफाई करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ उदिता सिंह, डीसीएलआर राकेश रमण, डीपीआरओ ब्रजेश कुमार विकल, जिला आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी अभिनय भास्कर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










