जान पर बना त्योहार आग में लाखों स्वाहा

Updated:
विज्ञापन

बारसोई : होली की दोपहर सोमवार को बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के मौलानापुर पश्चिम टोला में आग लग जाने से एक परिवार के दो घर जल कर राख हो गया. आग से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

बारसोई : होली की दोपहर सोमवार को बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के मौलानापुर पश्चिम टोला में आग लग जाने से एक परिवार के दो घर जल कर राख हो गया. आग से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली की दोपहर को मौलानापुर पश्चिम टोला के मोहम्मद मुश्ताक आलम की पक्के की दीवार एवं टीन की छत वाले घर में अचानक आग की लपटें दिखायी देने लगी.

आग लगने की जानकारी होते ही अफरा-तफरी मच गयी. गांव वाले आग बुझाने में लगे इधर दमकल कर्मी भी दमकल लेकर घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे. रास्ते न होने के कारण दमकल नहीं पहुंच पाया और पाइप एवं पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवार वालों ने कहा कि आग में नकद रुपये, कपड़े, गहने आदि कुल मिला कर लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. आग के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने के लिए आसपास के लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण भी उनके घर पहुंच रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन