दस लोग हुए घायल मदरसा की भूिम को ले दो पक्षों में मारपीट
कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के चुरवी घाट गांव में मदरसा की भूमि को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प रविवार को हो गयी. इसमें एक पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को लेकर घायल पक्ष रौतारा थाना पहुंचे तथा रौतारा पुलिस को घटना को लेकर शिकायत की. पुलिस ने […]
कटिहार : रौतारा थाना क्षेत्र के चुरवी घाट गांव में मदरसा की भूमि को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प रविवार को हो गयी. इसमें एक पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना को लेकर घायल पक्ष रौतारा थाना पहुंचे तथा रौतारा पुलिस को घटना को लेकर शिकायत की. पुलिस ने घायलों की स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरसा चांदनी इस्लाम मुस्लिमि चांदनी घाट की जमीन को सोनापुर के ताहिर मुंशी ने एक वर्ष पूर्व ही दान में दिया है.
रविवार को पूर्व मुखिया सलाम, नाजिर, जयनुल सहित अन्य सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे थे. इधर, आजाद अली अपने सहयोगी के साथ मदरसा परिसर स्थित दुकान में चाय पीने गये थे. तो मदरसा में हुई भीड़ को देखते हुए आजाद अपने सहयोगियों के साथ मदरसा में चले गये, जिस क्रम में दोनों पक्ष में विवाद हुआ. इसमें आजाद अली ने पहले पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मदरसा में प्रवेश करते ही देखा कि पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम अपने सहयोगी के साथ मदरसा प्रबंधक को वहां से मदरसा हटाने को कह रहा है. साथ ही मदरसा को बंद कर ही अन्यत्र मदरसा खोलने की बात कह रहे हैं.
आजाद अली ने पूर्व मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जमीन उसकी है, जिसका विरोध आजाद अली व उनके सहयोगियों ने किया तो दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से उन लोगों पर हमला बोल दिया. इसमें आजाद अली के पक्ष के दस लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसके बाद सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों में ओजीर, आजाद, बक्कर, आलम, समाउल, परवेज, जुबेरअली, नसीम, छोटा नसीम, मुखलेश, सहित अजहर शामिल हैं. वहीं घायलों ने बताया कि उन लोगों को पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम, नाजिर, जल्लू रहमान, जैनूल, अलाउद्दीन, इरशाद अली, अजगर, इस्लाम, फिरोज, खादिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने मारपीट की है.
कहती है रौतारा थाना की पुलिस : इस संदर्भ में रौतारा थाना के एएसआइ शंखु टुड्डू ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत थाना में नहीं दी गयी है. घायल थाना पहुंचे थे, जिन्हें प्रथम इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










