पहले भी कई मामले आये एसपी कर चुके हैं कार्रवाई
कटिहार : मनिहारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान के विरुद्ध मनिहारी थाना में ही अापराधिक मामला दर्ज किया गया है. इसमें थानाध्यक्ष पर आरोप लगा है कि पागलबाड़ी निवासी एक शराबी को बीते 22 फरवरी को मनिहारी में तैनात एसआइ सत्येंद्र प्रसाद ने गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष के निर्देश पर […]
कटिहार : मनिहारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार पासवान के विरुद्ध मनिहारी थाना में ही अापराधिक मामला दर्ज किया गया है. इसमें थानाध्यक्ष पर आरोप लगा है कि पागलबाड़ी निवासी एक शराबी को बीते 22 फरवरी को मनिहारी में तैनात एसआइ सत्येंद्र प्रसाद ने गिरफ्तार किया था. थानाध्यक्ष के निर्देश पर उक्त आरोपित को मेडिकल जांच के लिए भी मनिहारी चिकित्सालय भेजा गया था, जहां चिकित्सक ने मेडिकल जांच में आरोपित के द्वारा शराब सेवन की पुष्टि भी की थी. बावजूद मनिहारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष ने आरोपित को छोड़ दिया.
जिस मामले में मनिहारी एसडीपीओ सह एएसपी विशाल शर्मा ने मामले की जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन एसपी डॉ सिद्धार्थ को सौंपा. एसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया. इधर एसपी ने एएसपी के जांच प्रतिवेदन डीआइजी पूर्णिया को भेजा था. डीआइजी के निर्देश पर मनिहारी थाना में उक्त थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपित थानाध्यक्ष पुलिस गिरफ्त से बाहर है. सनद हो कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा के बाद जिले में पुलिस पदाधिकारी द्वारा शराब सेवन करने तथा पुलिस कस्टडी में आये शराबी या तस्कर को छोड़ने का जिले का यह पहला मामला नहीं है. इसके पूर्व भी कई मामले जिले में घट चुकी है, जिसमें जिला पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










