मांगों से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण . निरीक्षी न्यायाधीश पहुंचे, वकीलों ने किया स्वागत कटिहार : जिला अधिवक्ता संघ कटिहार की ओर से पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश हेमंत कुमार श्रीवास्तव का शनिवार को स्वागत किया गया. उनके आगमन को लेकर संघ की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

निरीक्षण . निरीक्षी न्यायाधीश पहुंचे, वकीलों ने किया स्वागत

कटिहार : जिला अधिवक्ता संघ कटिहार की ओर से पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश हेमंत कुमार श्रीवास्तव का शनिवार को स्वागत किया गया. उनके आगमन को लेकर संघ की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता भी उपस्थित थे.
अधिवक्ता संघ भवन स्थित मुख्य प्रशाल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम रशीद ने की. सभा को संबोधित करते हुए श्री रशीद ने कहा कि निरीक्षी न्यायाधीश के आगमन को लेकर संघ के अधिवक्ताआंे में काफी अपेक्षा है. संघ के सचिव ने संघ के लिए जमीन उपलब्ध कराने की पुरानी मांगों को दोहराया. निरीक्षी न्यायाधीश हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर झा के रूप में एक अच्छे जिला जज को दिया है. उन्होंने श्री झा के कार्यों को सराहते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अधिक मामलों का निष्पादन किया गया है एवं न्यायालय परिसर में कई कार्यों को तत्परतापूर्वक किया गया है.
संघ के वरीय अधिवक्ता सह पूर्व लोक अभियोजक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि न्यायाधीश का हमारे बीच होना हमारे लिए गर्व की बात है. दूसरी ओर कई अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष व्याप्त था कि न्यायालय में अब तक दर्जनों अभी अभिलेख लापता हैं. अभिलेखों के एकाएक मिलने पर उसमें अनुपस्थिति दिखाकर अभियुक्तों के बेल बांड रद्द कर वारंट जारी कर दिये जाते हैं, जिससे अधिवक्ताओं की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. पक्षकार इस बात को नहीं स्वीकार करते हैं कि न्यायालय में महीनों से अभिलेख नहीं मिल रहे हैं. कई बार पूर्व में भी संघ की ओर से अभिलेखों के नहीं मिलने की बात वाले प्रशासन को दी गयी.
लेकिन इस संदर्भ में अब तक स्थिति जस की तस बनी है. निरीक्षी न्यायाधीश के समक्ष न्यायलय से जुड़ी कई ज्वलंत मुद्दों का नहीं रखे जाने से अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा.
अधिवक्ता श्रीकांत मंडल ने इस संदर्भ में न्यायाधीश को ज्ञापन भी सौंपा. इस मौके पर संघ के कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, मीना शर्मा, संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुशील घोष, वकार अंजुम अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार, शिवनारायण सिंह, यशवंत सिंह, विशेष लोक अभियोजक नूर आलम, वासुदेव लसकर,
हबीबुर्रहमान, इस्लाम अख्तर, अजीत, दीपक कुमार, रऊफ मंसूरी, बाबुल खान, बीके सहाय, विनोद कुमार मंडल, संजय कुमार सिंह ,वाहिदा खातून, साधना सिंह, मधु कुमारी, सोनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रतीक शर्मा, विमलेश कुमार, नीरज कुमार, निरंजन मंडल सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन