कैसे होगी बेटी की शादी, पत्नी का इलाज !

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के जीआरपी चौक स्थित अस्थायी दुकानदारों की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. गौरतलब है कि जीआरपी चौक पर अस्थायी दुकानदार वर्षों से अपना और अपने परिवार का विभिन्न प्रकार का रोजगार करके किसी प्रकार से भरण पोषण करते आ रहे हैं. लेकिन अब रेल प्रशासन की ओर से इन अस्थायी […]

विज्ञापन
कटिहार : शहर के जीआरपी चौक स्थित अस्थायी दुकानदारों की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. गौरतलब है कि जीआरपी चौक पर अस्थायी दुकानदार वर्षों से अपना और अपने परिवार का विभिन्न प्रकार का रोजगार करके किसी प्रकार से भरण पोषण करते आ रहे हैं.
लेकिन अब रेल प्रशासन की ओर से इन अस्थायी दुकानदारों को अपना ठेला नहीं लगाने दिया जा रहा है. इससे उनलोगों की स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है. एनएफ रेलवे के रेल महाप्रबंधक के वार्षिक निरीक्षण के कटिहार आने के क्रम में इन अस्थायी दुकानदारों को अपने-अपने जगह से रेल प्रशासन के द्वारा खाली करवाया गया था. उनके जाने के बाद भी दुकानदार अपनी जगहों पर दुकान नहीं खोल पाये है. जिससे इन अस्थायी दुकानदारों पर समस्याओं का बोझ आ पड़ा है. हालत यह है कि इन फुटपाथी दुकानदारों व उनके परिजनों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है.
कहते हैं फुटपाथी दुकानदार : जीआरपी चौक पर वर्षों से अपना व्यवसाय चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले सैकड़ों की संख्या में उपस्थित फुटपाथी दुकानदारों ने कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना व परिवार का किसी तरह से भरण पोषण करते आ रहे हैं. दुकानदारों ने यह भी बताया कि रेल प्रशासन या पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार का सुविधा शुल्क नहीं लिया जाता है. उनके द्वारा किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाता है.
रेल प्रशासन से फिर से दुकान लगाने देने का आग्रह किया है. इससे पुनः उनलोगों का जीवन पटरी पर आ जाये. मौके पर उपस्थित मो शाहिद करीम, मो मंसूर आलम, हरिकिशोर साह, दुर्गा साह, मो समीम, गौतम दत्ता, मनोज चौहान, दिनेश प्रसाद साह, मो सहाबुद्दीन, सुभाष गुप्ता, केदार पासवान, नीलिमा खातून, अफसाना खातून, लक्खी देवी, पप्पू सिंह, टुनटुन पासवान, आनंदी ठाकुर आदि व्यवसायों ने रेल प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें फिर से अपना व्यवसाय करने दिया जाय.
कहते हैं, सब्जी व्यवसायी व अन्य : सब्जियों का कारोबार करने वाली जमीला खातून, अफसाना खातून, रुकसाना खातून, लक्खी देवी व अन्य ने कहा कि यदि हमलोगों को फिर से अपना व्यवसाय नहीं करने दिया गया तो हमलोग भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे. मौके पर उपस्थित जमीला खातून ने कहा कि मेरे घर में दो दो लड़कियों की शादी करनी है. यदि हमलोगों का व्यवसाय फिर से शुरू नहीं हुआ तो कैसे करेंगे बेटियों की शादी. वहीं मौके पर उपस्थित मछली व्यवसाय मो शमीम ने कहा कि हमलोग वर्षों से यहां पर रोजगार करते आ रहे हैं. बीमार घरवाली का इलाज करवा रहे हैं. मो शमीम ने कहा कि रोजगार ठप होने से बीमार परिवार के लिए दवा का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन