बच्ची से दुष्कर्म, हत्या मामले में प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुरसेला : गोबराही दियरा घाट टोला में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या मामले में पीड़िता के मामा लखन महतो के फर्द बयान पर कुरसेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दुष्कर्म हत्या के आरोपित के विरुद्ध भादवि धारा 376/302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी अनुसार पुलिस ने घटना स्थल […]
विज्ञापन
कुरसेला : गोबराही दियरा घाट टोला में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या मामले में पीड़िता के मामा लखन महतो के फर्द बयान पर कुरसेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दुष्कर्म हत्या के आरोपित के विरुद्ध भादवि धारा 376/302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी अनुसार पुलिस ने घटना स्थल मक्के के खेत से खून से सनी मिट्टी और दुष्कर्मी का अंत: वस्त्र बरामद किया है. कांड के अनुसंधानकर्ता थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मामले की जांच में जुट गये हैं. पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपित आलोक कुमार उफ अलख महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना को लेकर परिजनों में दहशत है.
घटना ने मानवता को कर दिया है शर्मसार : गंगा पार गोबाराही दियारा घाट टोला में बुधवार शाम सात वर्षीय मासूम के साथ घटित दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. हवस में अंधे चार बच्चों के पिता को उस मासूम पर थोड़ी सी रहम नहीं आयी. हैवानियत दरिंदगी के इस घटना ने मानवीय कलंक घोल डाला. दियारा में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या की शायद यह पहली घटना है, जिसने दियारावासियों को झंकझोर कर रख दिया है.
बहन-भाई में बड़ी थी : मासूम भाई बहन में बड़ी थी. माता-पिता के साथ नाना-नानी के साथ ननिहाल के रिश्तों से स्नेह प्यार मिलता था. छोटी सी मासूम माता पिता के हर आदेश का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करती थी. यही वजह था कि मां के आदेश पर दूध का बकाया रुपया लाने अलख के घर गयी थी.
नाना और मां मजदूरी कर लौटे थे : पीड़िता के नाना ने बताया कि वह और उनकी बेटी मजदूरी कर घर लौटकर पशुओं का चारा काट रहे थे. इस वजह से उसने मासूम नातिन मासूम और दुलिया को दूध का बकाया रुपया लाने अलख के घर भेजा था. पूर्व में भी कई बार उसकी नातिन उसके घर गयी थी. इस तरह की घटना का होना सपने में भी नहीं सोचा था.
सख्त से सख्त सजा मिले : परिजनों ने कहा कि दुष्कर्मी हत्यारे को फांसी की सजा मिले. तभी मासूम की आत्मा को शांति मिलेगी. जिस तड़प में उस मासूम की अबोध मौत हुई है. उसी तरह कराह और तड़प भरी मौत दुष्कर्मी को भी मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी इस तरह की जघन्य अपराध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










