पूर्णिया निवासी बलरामपुर अंचल नाजीर का ब्रेन हेमरेज, इलाज जारी
बलरामपुर. बलरामपुर अंचल नाजीर मो मुरजता का अचानक ब्रेन हेमरेज होने से गंभीर हालत में सिलीगुड़ी ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. अंचल पदाधिकारी अरविंद कुमार अजीत ने बताया कि 26 फरवरी को कार्यालय में उनकी तबीयत खराब होने से परिजन सिलीगुड़ी ले गये थे. वहां इलाज में […]
बलरामपुर. बलरामपुर अंचल नाजीर मो मुरजता का अचानक ब्रेन हेमरेज होने से गंभीर हालत में सिलीगुड़ी ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है.
अंचल पदाधिकारी अरविंद कुमार अजीत ने बताया कि 26 फरवरी को कार्यालय में उनकी तबीयत खराब होने से परिजन सिलीगुड़ी ले गये थे. वहां इलाज में कोई फायदा नहीं होने के कारण पटना लाया गया है. अंचल नाजीर मो मुरजता पूर्णिया जिले का रहने वाले हैं. बलरामपुर अंचल के करीब दो वर्षों से पदस्थापित हैं. उनके बीमार होने से अंचल का कार्य पूर्ण रूप से ठप है. सीओ अजीत ने बताया ने बताया कि वरीय पदाधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करा कर अंचल का कार्य करने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










