कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा रेल नीर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेल डिवीजन के कटिहार जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर पिछले कई महीनों से रेल नीर की बोतल यात्रियों को नहीं मिल रही है. जिससे रेल यात्रियों सहित प्लेटफॉर्म पर स्टॉल संचालकों को भी काफी परेशानिया हो रही है. गौरतलब है कि रेल मंत्रालय एवं रेल बोर्ड के निर्देश पर स्टेशन परिसर में […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेल डिवीजन के कटिहार जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर पिछले कई महीनों से रेल नीर की बोतल यात्रियों को नहीं मिल रही है. जिससे रेल यात्रियों सहित प्लेटफॉर्म पर स्टॉल संचालकों को भी काफी परेशानिया हो रही है. गौरतलब है कि रेल मंत्रालय एवं रेल बोर्ड के निर्देश पर स्टेशन परिसर में रेल नीर की बोतल को ही बेच सकते हैं. लेकिन पर्याप्त रूप से रेल नीर की बोतल उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टॉल संचालक को भी इससे परेशानी उठानी पड़ रही है.

सूत्रों की माने तो पिछले कई माह से स्थानीय स्टॉकिस्ट के द्वारा ऑर्डर बुक करा दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी रेल नीर की बोतल दानापुर प्लांट से कटिहार को नहीं मिल पा रहा है. जिससे स्टॉल संचालक अन्य दूसरी कंपनियों के पानी की बोतल बेचने को विवश हो रहे हैं. साथ ही साथ रेल यात्रियों को रेल नीर की अनुपलब्धता की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेल नीर को स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराने के लिये रेल प्रशासन की ओर से अबतक कोई समुचित कदम नहीं उठाया गया है. अब रेल यात्रियों को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगे वाटर वेन्डिंग मशीन के द्वारा ही पानी की कमी को पूरा करने का एक मात्र सहारा बचा है. लेकिन दूसरे प्लेटफॉर्म पर गाड़ी खड़ी रहने पर रेल यात्रियों को वाटर वेन्डिंग मशीन से पानी लेने में ट्रेन की छुटने की आशंका भी बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन