बैंकों में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कटिहार में व्यापक असर पड़ा. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बैंक शाखाओं में सवेरे से ताला लटका रहा. हड़ताल पर रहने की वजह से करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है. इस […]
विज्ञापन
कटिहार : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कटिहार में व्यापक असर पड़ा. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बैंक शाखाओं में सवेरे से ताला लटका रहा. हड़ताल पर रहने की वजह से करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है. इस हड़ताल में यूनियन से जुड़े नौ बैंक यूनियनों ने हिस्सा लिया.
बैंक बंद रहने की वजह से सरकारी व गैर सरकारी कामकाज के अलावा आम लोगों का कार्य भी प्रभावित हुआ है. बैंक हड़ताल को लेकर अधिक प्रचार-प्रसार नहीं होने से संबंधित ग्राहक अपने-अपने बैंक शाखा पहुंचे. लेकिन ताला लटका रहने की वजह से वापस लौटना पड़ा. शादी विवाह व अन्य अनुष्ठान के इस मौसम में बैंक कर्मियों के हड़ताल में रहने की वजह से काफी परेशानी हुई. बाजार पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिला. बैंक बंद रहने से शहर में चहल पहल नहीं दिखी.
लोगों को हुई परेशानी : बैंक के एक दिवसीय हड़ताल की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नोटबंदी के बाद हुई परेशानी से लोग उबरने की कोशिश में जुटे थे कि बैंक के हड़ताल से और भी परेशानी बढ़ गयी. खासकर शादी ब्याह व अन्य अनुष्ठान की तैयारी में जुटे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी. बैंक अधिकारी व कर्मचारी के हड़ताल में रहने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है. शहरी क्षेत्र के बाजारों में अन्य दिनों की तुलना चहल पहल कम दिखी. आर्थिक जानकारी के मुताबिक बैंक हड़ताल से करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










