पटरियां भी नहीं हैं दुरुस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लापरवाही. आिखर इस तरह कैसे होगी सुरक्षित रेल यात्रा कटिहार : कटिहार रेल डिवीजन में बिछी रेलवे लाइन का जाल अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पटरियों की देखरेख व मरम्मत की दिशा में रेल प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है. गौरतलब है की पटरियों में कही जंग लग गया है […]
विज्ञापन
लापरवाही. आिखर इस तरह कैसे होगी सुरक्षित रेल यात्रा
कटिहार : कटिहार रेल डिवीजन में बिछी रेलवे लाइन का जाल अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पटरियों की देखरेख व मरम्मत की दिशा में रेल प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है. गौरतलब है की पटरियों में कही जंग लग गया है तो कही दो पटरियों के बीच का जॉइंट-पॉइंट में दरारें आ गयी हैं. इससे तेजी से दौड़ती ट्रेनें कभी भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकती हैं. कुछ दिनों पहले चलती मालगाड़ी ट्रेन बे-पटरी हो गयी थी. कुछ महीने पहले पटरी कई खंडों में बट गयी थी.
गौरतलब है की यदि इन माल ट्रेनों के जगह पर कोई मेल व पैसेंजर ट्रेन होती तो स्थिति और भी भयावह होती. कितनों का माल जाल का नुकसान होता. जिसका मुआवजा रेल प्रशासन और सरकार के तरफ से कुछ रुपये देकर परिजनों को संतुष्ट कर दिया जाता. कटिहार रेल क्षेत्र में यदि इस तरह से रेल विभाग के द्वारा कार्य किया जा रहा है और निरीक्षण किया जा रहा है तो भविष्य में कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है.
कहते हैं सीनियर डीइएन : रेलवे के सीनियर डीइएन राजबीर सिंह ने कहा की पटरी मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. यदि इस तरह की स्थिति कही है तो उसे अविलंब ही ठीक कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










