डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54वीं पुण्यतिथि मनायी
कटिहार : जदयू कार्यालय प्रांगण में नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहा की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सर्वप्रथम देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर नगर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता ने कहा […]
कटिहार : जदयू कार्यालय प्रांगण में नगर जिला जदयू अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहा की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 54 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. सर्वप्रथम देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर नगर जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता ने कहा कि आधुनिक राजनीति के यदि बापू कृष्ण थे तो राजेंद्र बाबू अर्जुन थे. भारत कोकिला सरोजिनी नायडू ने कहा था.
राजेंद्र बाबू का सही वर्णन तभी हो सकता है, जब लेखक के हाथ में सोने की कलम हो और उसे स्याही के बदले मधु में बोर कर रचना करना हो सादा जीवन उच्च विचार इनके जीवन की विशेषता थी. नगर जिला अध्यक्ष श्री साहा ने कहा कि इनका चरित्र अनुकरणीय है. युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा इनसे ग्रहण करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










