बिहार में नाबालिग से रेप कर फरार हुआ पुलिसकर्मी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कटिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने कहा कि कथित बलात्कार की घटना कल जिले के बलरामपुर गांव में हुई. पुलिसकर्मी फरार है. पुलिसकर्मी पटना में तैनात है और […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कटिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने कहा कि कथित बलात्कार की घटना कल जिले के बलरामपुर गांव में हुई. पुलिसकर्मी फरार है. पुलिसकर्मी पटना में तैनात है और वह छुट्टी पर गांव आया था.अमदाबाद थाने के प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि पीड़िता और उसकी मां के बयान के आधार पर पॉक्सो :यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण: अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे गांव की एक महिला फुसला कर पुलिसकर्मी के घर ले गई. महिला ने कहा था कि वह मैट्रिक की परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में उसकी मदद करेगी. महिला फोन पर बात करते हुए घर से चली गई और फिर नाबालिग लड़की से पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिसकर्मी ने उससे शादी का वायदा कर उसे चुप करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी आपबीती अपनी मां को बता दी जिसके बाद परिवार ने ग्रामीणों की मदद से थाने में शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन