हादसों में बालक सहित दो की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महेशखूंट/चौथम : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में दो की माैत हो गयी. पहली घटना सोमवार की देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुई. इसमें ट्रक चालक की मौत हो गयी. वहीं मानसी थाना क्षेत्र के फनगो हॉल्ट के समीप स्कूल बस का इंतजार कर रहे एक आठ वर्षीय बालक […]
विज्ञापन
महेशखूंट/चौथम : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में दो की माैत हो गयी. पहली घटना सोमवार की देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुई. इसमें ट्रक चालक की मौत हो गयी. वहीं मानसी थाना क्षेत्र के फनगो हॉल्ट के समीप स्कूल बस का इंतजार कर रहे एक आठ वर्षीय बालक निशिकांत को बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
महेशखूंट थाना क्षेत्र के शारदागिरधारी कॉलेज के पास एनएच-31 पर सोमवार की देर रात पसराहा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी गिट्टी से भरी ट्रक को जबरदस्त ठोकर मार दी. इसके कारण उक्त ट्रक का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष मनीष ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल पहुंचने से पहले चालक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक नवादा जिला का बताया गया है. मृत चालक के परिजन को सूचना दी गयी है.
चौथम प्रतिनिधि के अनुसार, मानसी थाना क्षेत्र के फनगो हॉल्ट के पास स्कूल बस का इंतजार कर रहे एक आठ वर्षीय बालक निशिकांत को बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना में बाइक सवार धनछर गांव
हादसों में बालक…
निवसी विभूति साह का पुत्र भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने बाइक सवार व बाइक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने बालक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुच्चा पंचायत के पूर्व सरपंच देवन सिंह ने बताया कि धनछड़ गांव के मनोज सिंह का आठ वर्षीय पुत्र निशिकांत बख्तियारपुर (सहरसा) स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन रोज की भांति स्कूल बस के इंतजार में फनगो हॉल्ट के पास खड़ा था. इस दौरान बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दिया. इसके कारण बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी.
एनएच-31 पर ट्रक चालक की गयी जान
मानसी के फनगो हॉल्ट के पास बाइक सवार ने बालक को मारा धक्का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










