ग्रामीण बने बराती, प्रोिमस डे पर प्रेमी युगल ने रचायी शादी
फलका : कहते हैं जब मियां-बीबी राजी, तो क्या करेगा काजी. जी हां यह कहावत फलका के पकड़िया गाव में एक प्रेमी युगल ने सच साबित कर दिया. फलका प्रखंड के पकड़िया गांव के एक युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था. प्रोमिस डे के दिन दोनों ने साथ जीने साथ मरने की […]
फलका : कहते हैं जब मियां-बीबी राजी, तो क्या करेगा काजी. जी हां यह कहावत फलका के पकड़िया गाव में एक प्रेमी युगल ने सच साबित कर दिया. फलका प्रखंड के पकड़िया गांव के एक युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था. प्रोमिस डे के दिन दोनों ने साथ जीने साथ मरने की कसम खा ली. फिर दोनों ने अपने-अपने अभिभावक से शादी के लिए जंग छेड़ दी.
दोनों के परिजनों में दिन भर तकरार चलता रहा. बात नहीं बनने पर दोनों प्रेमी के परिजन ने अपनी बातें पंचायत में रखीं. गोबिंदपुर पंचायत की मुखिया मधु देवी सरपंच पति सदानंद मंडल ने दर्जनों ग्रामीणों के सामने प्रेमी-प्रेमिका को बुलाया ओर दोनों से बात की. भरी पंचायत में दोनों प्रेमी-प्रेमिका साथ जीने साथ मरने का इकरार किया. फिर क्या था पंचों को दोनों प्रेमी-प्रेमिका की जिद पर झुकना पड़ा. वहीं सैकड़ों ग्रामीणों के बीच गांव के ही दुर्गा मंदिर में शादी करा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










