बच्चे को बचाने में बाइक चालक घायल
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी में एक मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पर चल रहे बच्चें को बचाने के क्रम में खुद ही मोटरसाइकिल से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के लाल कोठी में एक मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पर चल रहे बच्चें को बचाने के क्रम में खुद ही मोटरसाइकिल से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़कनियां टोला निवासी अमित कुमार लालकोठी रोड की ओर से घर जा रहा था. उसी क्रम में एलएलबी कॉलेज के समीप उसकी मोटरसाइकिल के आगे एक बच्चा आ गया. युवक अमित ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया जिस कारण वह खुद दुर्घटना का शिकार हो गया और मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










