जिले में बढ़ी अापराधिक घटनाएं, खुलासे में पुलिस विफल
कटिहार : सौरभ अपहरण कांड जिले का चर्चित अपरहण कांड रहा. इसके बावजूद उक्त मामले में महीनों बीत जाने के बाद पुलिस के पास कोई ठोस जवाब तक नहीं है कि सौरभ है या नहीं. बताते चले कि जिले में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. एक सप्ताह में ही दो हत्या सहित […]
कटिहार : सौरभ अपहरण कांड जिले का चर्चित अपरहण कांड रहा. इसके बावजूद उक्त मामले में महीनों बीत जाने के बाद पुलिस के पास कोई ठोस जवाब तक नहीं है कि सौरभ है या नहीं. बताते चले कि जिले में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. एक सप्ताह में ही दो हत्या सहित शहर के व्यस्तम इलाके में देर शाम लूट की घटनाओं को अपराधियों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया है. जिले व शहर में हुई अपराधिक घटनाओं से जिलेवासी दहशत में जीने को विवश है. वहीं व्यपारी वर्ग में भी दहशत का माहौल व्याप्त है. सनद हो कि बीते मंगलवार को फलका थाना क्षेत्र में एक गिट्टी व्यवसायी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर अपराधियों ने उसके शव को एचएस 77 किनारे रख कर दिया था. इसके अलावा जिले में अन्य कई घटनाएं अबतक घटित हो चुकी है. जिसमें पुलिस को महज असफलता हाथ लगी है. इन मामलों में घटना की सही वजह तक पुलिस बताने में असमर्थ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










