बिहार : ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार सहित 2 की मौत

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के कोढा थाना अंतर्गत मुशापुर बाजार में कोल्ड ड्रिंक लदे एक ट्रक का टायर अचानक फट जाने और उसके असंतुलित होकर पलट जाने से बगल से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार सहित दो लोग ट्रक के नीचे दब गये जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. […]
कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के कोढा थाना अंतर्गत मुशापुर बाजार में कोल्ड ड्रिंक लदे एक ट्रक का टायर अचानक फट जाने और उसके असंतुलित होकर पलट जाने से बगल से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार सहित दो लोग ट्रक के नीचे दब गये जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
कोढा थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि एक शव को निकाला जा चुका है जबकि दूसरा अभी भी ट्रक के नीचे फंसा हुआ है जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी है. निकाले गए शव की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद से ट्रक चालक और खलासी दोनों फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




