बिहार के इस जिले में जिंदा को नहीं मुर्दों को मिलता है इंदिरा आवास
कटिहार : जिले में भ्रष्टाचार का हाल यह है कि अब तो लोग मृतक के नाम पर अधिकारी व कर्मचारी के मिलीभगत से इंदिरा आवास की राशि का उठाव कर रहे है. और उसके परिजन को इस बात की भनक नही लग पा रही है कि उसके मां या पिता के नाम पर इंदिरा आवास […]
कटिहार : जिले में भ्रष्टाचार का हाल यह है कि अब तो लोग मृतक के नाम पर अधिकारी व कर्मचारी के मिलीभगत से इंदिरा आवास की राशि का उठाव कर रहे है. और उसके परिजन को इस बात की भनक नही लग पा रही है कि उसके मां या पिता के नाम पर इंदिरा आवास की राशि का आवंटत भी हो गया है और उस राशि की निकासी भी कर ली गयी है. कुछ ऐसा ही मामला कोढ़ा प्रखंड की ग्राम पंचायत राज सिमरिया उत्तर वार्ड नं 13 की है. जिसे लेकर मृत महिला के पुत्र ने डीडीसी व डीएम को आवेदन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. मृतका के भतीजे अभय पांडे उर्फ पंडित कोलाशी निवासी ने बताया कि मोनाकी देवी का नाम वर्ष 2008-09 में ही इंदिरा आवास को लेकर सूची में डाला गया था. मोनाकी देवी की इस बीच मौत हो गयी. इधर, मोनाकी देवी के नाम से इंदिरा आवास की राशि का आवंटन को स्वीकृति मिल गयी. जब उसकी मौत हो गयी तो अधिकारी को वार्ड सदस्य को चाहिए कि उक्त राशि को सरकार को वापस कर देनी चाहिए, लेकिन उनलोगों ने ऐसा नहीं किया. वार्ड सदस्य ने पंचायत सचिव व इंदिरा आवास सहायक से मिल कर बैंक अधिकारी को अपने पक्ष में कर लिया तथा मृतका के खाता से इंदिरा आवास की राशि का अवैध तरीके से निकासी कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










