सारंगधर उपाध्याय होंगे नये एडीजे

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : व्यवहार न्यायालय में महीनों से रिक्त पड़े एडीजे के पद पर सारंगधर उपाध्याय नये एडीजे के रूप में योगदान करेंगे. श्री उपाध्याय पदोन्नति के बाद इस पद पर प्रथम बार योगदान करेंगे. जारी अधिसूचना के अनुसार श्री उपाध्याय की पदोन्नति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद […]

विज्ञापन

कटिहार : व्यवहार न्यायालय में महीनों से रिक्त पड़े एडीजे के पद पर सारंगधर उपाध्याय नये एडीजे के रूप में योगदान करेंगे. श्री उपाध्याय पदोन्नति के बाद इस पद पर प्रथम बार योगदान करेंगे. जारी अधिसूचना के अनुसार श्री उपाध्याय की पदोन्नति मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर की गयी है.

वहीं दूसरी ओर वर्तमान में पदस्थापित व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर समस्तीपुर में पदस्थापन सहित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. श्री श्रीवास्तव की पदोन्नति पर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री श्रीवास्तव एक व्यवहार कुशल न्यायाधीश के रूप में जाने जायेंगे. इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाम रशीद, सचिव विजय कुमार झा, संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, सहायक सचिव राजेश कुमार झा तथा कई वरीय अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

व्यवहार न्यायालय में महीनों से िरक्त पड़ा था एडीजे का पद, पहली बार पदोन्नति के बाद होगा योगदान
वर्तमान मुख्य न्यायिक दंडािधकारी अपर िजला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर समस्तीपुर में संभालेंगे काम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन