ट्रक ने बालक को कुचला हालत गंभीर, भरती
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड में मंगलवार दोपहर को खेल रहे बच्चे को एक ट्रक ने कुचल दिया. इससे पंद्रह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले को लेकर स्थानीय लोगों व बालक के परिजनों ने घटनास्थल से फरार हो रहे ट्रक को रोक उसमें तोड़ फोड़ की. स्थानीय लोगों […]
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड में मंगलवार दोपहर को खेल रहे बच्चे को एक ट्रक ने कुचल दिया. इससे पंद्रह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले को लेकर स्थानीय लोगों व बालक के परिजनों ने घटनास्थल से फरार हो रहे ट्रक को रोक उसमें तोड़ फोड़ की. स्थानीय लोगों व ट्रक मालिक के हस्तक्षेप से बालक के इलाज मद में सहयोग करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए. घटना के बाबत नगर थाना पुलिस को भी किसी प्रकार की सूचना तक प्राप्त नहीं हुई. वहीं बच्चे को पहले सदर अस्पताल इसके बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










