फांसी लगा कर ली आत्महत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुखद. कोढ़ा के बड़गांव में घरेलू िववाद के कारण परेशान थी महिला बारह वर्ष पूर्व बड़गांव निवासी राजेश से हुई थी निरमा की शादी दस वर्ष के पुत्र सहित आठ व छह वर्ष की पुत्री के सिर से उठ गयी ममता की छांव कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के बड़गांव में सोमवार […]
विज्ञापन
दुखद. कोढ़ा के बड़गांव में घरेलू िववाद के कारण परेशान थी महिला
बारह वर्ष पूर्व बड़गांव निवासी राजेश से हुई थी निरमा की शादी
दस वर्ष के पुत्र सहित आठ व छह वर्ष की पुत्री के सिर से उठ गयी ममता की छांव
कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के बड़गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मिली जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के बड़गांव में निरमा देवी (30) पति राजेश कुमार सोमवार शाम छह बजे अपने आंगन में दीया जला रही थी. उसी समय पति राजेश कुमार सिंह ने अपने 10 वर्षीय पुत्र को खेत जाने के लिए कहा और वह खुद भी खेत की ओर चला गया. जब काफी देर तक पुत्र को खेत पर नहीं पाया तो ढूंढते हुए वापस घर पहुंचा. घर पर देखा तो उसकी पत्नी निरमा देवी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर चुकी थी. आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा कोढ़ा पुलिस को सूचना उपलब्ध करायी गयी.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू करते हुए शव का पंचनामा बनाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतका के पिता दिलीप सिंह वैशाली जिला के जंदाहा थाना क्षेत्र के अरनियां गांव निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री निरमा की शादी तकरीबन बारह वर्ष पूर्व कोढ़ा थाना क्षेत्र की बावनगंज पंचायत के बड़गांव निवासी राजेश कुमार सिंह से हुई थी. बताया कि उसकी बेटी निरमा को तीन बच्चे हैं. इसमें एक दस वर्ष का पुत्र सहित व एक आठ वर्ष की पुत्री तथा एक छह वर्ष की पुत्री है. मृतका निरमा के पिता दिलीप सिंह ने कोढ़ा थाना में लिखित आवेदन देते हुए यूडी केस दर्ज करने की बात कही है.
मौके पर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पति पत्नी के बीच मामूली सा विवाद होने के कारण निरमा ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. कहा कि मृतका के परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की प्रताड़ना से संबंधित कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. इस घटना को लेकर जहां ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद मासूम बच्चों के सर से ममता कि छांव दूर हो जाने से बच्चे पूरी तरह मायूस देखे जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक कोढ़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










