राज्य उत्सव का गवाह बनेगा कटिहार

Updated:
विज्ञापन

प्राणपुर : प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र प्राणपुर के द्वारा मद्य निषेध के समर्थन में विशाल बाइक रैली शिक्षकों के द्वारा निकाला गया. क्षेत्र के प्रखंड संसाधन केंद्र प्राणपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश चंद्र रमण के द्वारा प्रखंड क्षेत्र से आये सैंकड़ों की संख्या में शिक्षकों द्वारा विशाल बाइक रैली को […]

विज्ञापन
प्राणपुर : प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र प्राणपुर के द्वारा मद्य निषेध के समर्थन में विशाल बाइक रैली शिक्षकों के द्वारा निकाला गया. क्षेत्र के प्रखंड संसाधन केंद्र प्राणपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश चंद्र रमण के द्वारा प्रखंड क्षेत्र से आये सैंकड़ों की संख्या में शिक्षकों द्वारा विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया. इस मौके पर प्रखंड मध्याह्न भोजन, साधन सेवी शिव शंकर पासवान, प्रखंड साक्षरता समन्वयक अनुज कुमार सलील, प्रखंड लेखा पाल राजेश कुमार गुप्ता, प्रखंड संसाधन समन्वयक अमर नाथ प्रसाद, राजेश कुमार, शोमांशु शेखर, समन्वयक संजय कुमार, मधुकार कुमार, मो आलम, मो सदाकत, धीरेंद्र मंडल, छोटे लाल मंडल, नंदकिशोर सिंह, अमित कुमार साह एवं सुरेश प्रसाद साह, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित थे. वहीं मद्य निषेध के समर्थन में शिक्षकों में हर्ष उल्लास व्याप्त था.
इधर, प्रखंड क्षेत्र के समेकित बाल विकास परियोजना के द्वारा मद्य निषेध के समर्थन पर मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया. समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिप्रा भारद्वाज ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिक द्वारा सभी पंचायतों में मद्य निषेध के समर्थन में मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया.
अमदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मानव शृंखला निर्माण को लेकर प्रखंडप्रमुख सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता की बैठक हुई. प्रखंड प्रमुख श्री सिंह ने मानव शृंखला में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की.
डंडखोरा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने एक कार्यक्रम में लोगों से प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मानव शृंखला में भाग लेने की अपील की है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर ने कहा कि अनुशासित होकर शनिवार को मानव शृंखला में भाग लेने को कहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अकिल अंजुम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 16 किलोमीटर में मानव शृंखला निर्माण किया जायेगा.
फलका प्रतिनिधि के अनुसार मानव शृंखला के पूर्व संध्या शुक्रवार को जागरूकता के उद्देश्य से फलका बाजार में उत्साहपूर्वक मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें स्थानीय प्रतिनिधि सहित स्थानीय पदाधिकारी और आमजनों ने भाग लिया. दिन में विभिन्न चौक चौराहे, स्कूलों और मदरसों के बच्चों द्वारा जगह-जगह प्रभात फेरी व जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी. बीडीओ मधु कुमारी,सीओ जगन्नाथ चौधरी और थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया.
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मनरेगा भवन के प्रांगण में शनिवार को जदयू महागंठबंधन की ओर से जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदनी विश्वास की अध्यक्षता में बिहार को शराब मुक्त व मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए एक अहम बैठक
की गयी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला के प्रभारी मंत्री अवधेश सिंह व पूर्व मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी के द्वारा पूरे हसनगंज प्रखंड वासियों से मानव शृंखला को सफल बनाने व विहार को शराब मुक्त बनाने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मानव शृंखला कार्यक्रम बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को जागृत करने का कार्यक्रम है. इसलिए आप सभी माताओं बहनों एवं भाइयों को कोई मिल कर यह उठाना है. पूरे समाज को ही नहीं बल्कि पूरे देश को नशा मुक्त बनाना है. जिसके लिए बिहार सरकार पशुपालन के तहत 20 बकरी और एक बकरा पर एक लाख की राशी का रीन प्रदान कर रही हैं. जिससे आपकी बेरोजगारी दूर हो सके. इस अवसर पर कोढ़ा बिधायक पूनम पासवान, कटिहार मेयर विजय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय, हसनगंज बीडीओ जितेंद्र कुमार, सीओ कमलनयन कश्यप आदि लोग उपस्थित थे.
बलिया बेलौन प्रतिनिधि के अनुसार बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कदवा प्रखंड के नियोजित शिक्षक मानव शृंखला में खड़ा होने के दौरान बांह में काली पट्टी बांधकर पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करेंगे. इस कार्यक्रम की सफलता के लिये शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो तमीजुद्दीन की उपस्थिति में शुक्रवार को बीआरसी के पास दुर्गा मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष शंभु कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई.
कटिहार प्रतिनिधि के अनुसार शहर के आइटीआइ मैदान में जिला परिषद अध्यक्षा गुड्डी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शराबबंदी समाज के लिए हितकारी कदम है. इसका समर्थन हम सभी त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधि करते हैं. इसलिए 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव शृंखला में जिले के तमाम त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधि जनता के बीच जागरूकता फैलाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जिप सदस्य अंजना देवी, बीबी हरीरा, संजीव मिश्रा, राजीव मंडल, सुनीता किस्कु, सोनी प्रिया, अखिलेश राम, पुरुषोत्तम वर्मा, शंभु कुमार सुमन, सुनीता देवी, मुखिया बिनोदानंद साह, रामनाथ पांडेय, पूर्व मुखिया लड्डू सिंह, गोपाल यादव, मुखिया संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार इत्यादि लोग मौजूद थे.
शराबबंदी के समर्थन में चैंबर ऑफ कॉमर्स
कटिहार. मानव शृंखला को सफल बनाने में नार्थ इस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है. बैनर, होर्डिंग और हैंडविल के साथ लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. मानव शृंखला निर्माण में चैम्बर अध्यक्ष गोपी कुमार तम्बाकुवाला, अग्रवाल मंत्री संघ, रेडक्रॉस सोसाईटी, अध्यात्म चेतना मंच, मारवाड़ी युवा मंच, बोलबम सेवा समिति, श्याम मित्र मंडल, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, तेरापंथ युवक परिषद, श्याम परिवार, क्लोथ मर्चेंट्स एसोसिएशन, जिला अधिवक्ता संघ कॉर्मिशल, लिया क्लब, लायंस क्लब, कटिहार गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन इत्यादि संगठनों के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जागरूकता रैली में भुवन अग्रवाल, विष्णु चौधरी, विकास खंडेलिया, सुनिल अग्रवाल, मोनु अग्रवाल, नरेश शर्मा, संजीव कुमार महेश्वरी, बिमल सिंह बेगानी, मनोज कुमार सुराना, अजय कुमार सिंहानिया, राजेश पटावरी, विजय शर्मा, गणेश चौरसिया, अनिल कुमार चमरिया, रवि महावर, शिवप्रकाश गड़ोदिया, प्रकाश तम्बाकुवाला, श्याम नारायण सिंह, अनिल यादुका, लक्ष्मीकांत अग्रवाल अपना सक्रिय भुमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन