गरीबों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : ड़ाके की ठंड के बीच सर्द हवा के बीच असहाय एवं लाचार लोग रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं. क्योंकि न तो उसके पास रहने के लिए घर है न ही ठंड के मौसम में निजात पाने के लिए कंबल ही है. शहर में असहाय लाचार लोगों के लिए ठहरने के लिए […]

विज्ञापन

कटिहार : ड़ाके की ठंड के बीच सर्द हवा के बीच असहाय एवं लाचार लोग रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं. क्योंकि न तो उसके पास रहने के लिए घर है न ही ठंड के मौसम में निजात पाने के लिए कंबल ही है. शहर में असहाय लाचार लोगों के लिए ठहरने के लिए रैन बसेरा लाखों की लागत से बनाया गया है. परंतु ज्यादातर रैन बसेरा बंद पड़ा हुआ है.

जिससे गरीबों को ठिठुर कर रात बीतानी पड़ रही है. इस ठंड में रेलवे क्षेत्र में असहाय भीख मांगने वाले वृद्ध लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. इसमें कई भीखारियों की मौत भी हो चुकी है. ज्यादातर भिखारी धरती को चादर, आसमान को कंबल बना कर सोने को मजबूर हैं. शहर में सर्द हवाओं के बीच ठंड भरी मौसम में शहीद चौक, जीआरपी, चौक शरीफगंज, मिरचाईबाड़ी, बड़ा बाजार आदि सड़कों पर असहाय लोग सोने को मजबूर हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन