आदिवासियों को सरकारी योजना का लाभ नहीं
हसनगंज : कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत स्थित धर्मगंज वार्ड नंबर एक में बसे आदिवासी समाज के लोग विकास से कोसों दूर हैं. सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजना का कोई भी लाभ इनलोगों को नहीं मिल सका है. इस ओर न प्रशासन का कोई ध्यान है न ही जनप्रतिनिधियों का. जिसके […]
हसनगंज : कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत स्थित धर्मगंज वार्ड नंबर एक में बसे आदिवासी समाज के लोग विकास से कोसों दूर हैं. सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजना का कोई भी लाभ इनलोगों को नहीं मिल सका है. इस ओर न प्रशासन का कोई ध्यान है न ही जनप्रतिनिधियों का. जिसके कारण आदिवासी समुदाय के लोग जिल्लत भरी जिंदगी जीने को विवश हो रहे हैं. वर्षों से बसे इस गांव में न ही कोई बिजली का खंभा गड़ा है और न ही कोई गांव वासियों ने आज तक बिजली देखी है. सरकार के द्वारा चलाई गयी कोई भी योजनाओं का लाभ मिल पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










