ट्रेन के इंजन में लगी आग, अफरा-तफरी
डंडखोरा : कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम कटिहार से सिल्लीगुढ़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लग गयी. इसके बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गयी. डंडखोरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक सहित अ्रेन के चालक, सह चालक, गार्ड सहित अन्य रेल कर्मियों की मदद से […]
डंडखोरा : कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम कटिहार से सिल्लीगुढ़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन में आग लग गयी. इसके बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गयी. डंडखोरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक सहित अ्रेन के चालक, सह चालक, गार्ड सहित अन्य रेल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
इंजन में आग लगने की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर रूकी रही. बाद में दूसरा इंजन लगा कर ट्रेन को रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार 55715 कटिहार-सिलीगुड़ी पैसेंजर ट्रेन कटिहार से खुल कर जैसे ही डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची उसके इंजन में तकनीकी गड़बड़ी से आग लग गयी. बाद में आग को काबू कर लिया गया. यात्रयों ने बताया कि यदि चलती ट्रेन में आग लगी होती तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










