जहर खाने से लड़की की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
16 वर्षीया काजल ने पारिवारिक विवाद में उठाया गलत कदम कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के सनौली निवासी काजल कुमारी 16 वर्ष पिता धीरेंद्र मंडल की मौत बुधवार की रात कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम मे हो गयी. घटना के बाबत स्थानीय पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की […]
विज्ञापन
16 वर्षीया काजल ने पारिवारिक विवाद में उठाया गलत कदम
कटिहार : कदवा थाना क्षेत्र के सनौली निवासी काजल कुमारी 16 वर्ष पिता धीरेंद्र मंडल की मौत बुधवार की रात कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम मे हो गयी. घटना के बाबत स्थानीय पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है. काजल ने पारिवारिक विवाद में बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गयी. परिजनों ने काजल की बिगड़ते स्थिति को देख उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिकित्सक ने नाबालिग की गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.
जहां इलाज के क्रम में काजल ने दम तोड़ दिया. घटना बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है. वहीं नाबालिग लड़की की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है.
युवक ने किया िवषाक्त पदार्थ का सेवन, गंभीर
नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी टोला निवासी छोटू कुमार पिता नंद कुमार को परिजनों ने पारिवारिक कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसकी बिगड़ते स्थिति को देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सक ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस इनफॉरमेशन कर मरीज का इलाज आरंभ कर दिया. वहीं नगर थाना पुलिस ने इलाजरत का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










