पीएम मोदी ने 27 बार रेडियो पर कही मन की बात, पर जनता के मन की बात सुनेगा कौन : कुणाल

कटिहार : बिहार के कटिहार में राज्य उपभोक्ता मंच एवं बहुमुखी कल्याण सहयोग समिति के संरक्षक समरेंद्र कुणाल ने बुधवार को चिटफंड कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के जरिये कालाधन जमा करने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने मंच की […]
कटिहार : बिहार के कटिहार में राज्य उपभोक्ता मंच एवं बहुमुखी कल्याण सहयोग समिति के संरक्षक समरेंद्र कुणाल ने बुधवार को चिटफंड कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के जरिये कालाधन जमा करने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने मंच की ओर से आयोजत जन-मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाईकर रहे हैं, मगर उन्होंने चिटफंड कंपनियों के मामले में जनता के मन की बात को संज्ञान में नहीं लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर अब तक करीब 27 बार अपने मन की बात कर चुके हैं, लेकिन चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी को लेकर वे जनता के मन की बात नहीं सुन रहे हैं.
राज्य उपभोक्ता मंच के संरक्षक समरेंद्र कुणाल ने कहा कि चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के कारण करीब 10 करोड़ लोग बरबाद हो गये हैं और करीब 20 करोड़ लोग अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाईलुटा बैठे हैं. कुणाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिटफंड कंपनियों के सहारे बिहार को लूटने का काम कर रही हैं. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाई-बहन की जोड़ी बनाकर बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं.
इनकी प्रमुख मांगों में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




