लायंस क्लब ने वाहन चालकों को किया जागरूक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : भारत सरकार द्वारा घोषित सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से शहर के शहीद चौक पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रदान करते हुए अध्यक्षा लायन चारुलता पटेल ने कहा कि प्रति 18 सेकंड में एक सड़क दुर्घटना होती है और प्रति […]
विज्ञापन
कटिहार : भारत सरकार द्वारा घोषित सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से शहर के शहीद चौक पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रदान करते हुए अध्यक्षा लायन चारुलता पटेल ने कहा कि प्रति 18 सेकंड में एक सड़क दुर्घटना होती है और प्रति 11 मिनट में एक की मौत सड़क दुर्घटना से हो जाती है.
सचिव लायन अवन्तिका परमार ने कहा कि आज लोगों के बीच जागरूकता निर्देशित परचा बांटा गया एवं अगली कड़ी में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. उपाध्यक्ष लायन संतोष गुप्ता ने दुपहिया चालकों से हेलमेट लगाने एवं चारपहिया वाहन चालकों से बेल्ट लगाने की अपील की. कोषाध्यक्ष लायन सुनील पोद्दार ने लोगों से नि.यंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की. प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन पंकज पूर्वे लोगों को पर्चा बांटते हुए वाहन चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग नहीं करने की गुजारिश की. लायन अरविन्द पटेल, लायन बिनोद अग्रवाल ने वाहन चालकों से पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी पार्क करने की अपील की.
लायन सुबल साहा रॉय, सूरज चौधरी ने भी लोगों से अपील की कि किसी भी दुर्घटना होने पर उन्हें तुरंत मदद पहुंचाये तथा अस्पताल पहुंचाये. जिससे उनकी जान को बचाया जा सके. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पंकज एवं कटिहार के एमभीआई सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित भारी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










