हथिया दियारा में बांस के सहारे पहुंच रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

हादसा हुआ, तो कौन लेगा िजम्मेवारी बांस के खंभे से ले जाया जा रहा बिजली का तार. हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र की रामपुर पंचायत स्थित हथिया दियारा वार्ड नंबर चार और पांच में आज तक बिजली का एक खंभा तक नहीं गाड़ा जा सका है. इसके कारण लोग बांस के सहारे अपने घरों तक बिजली […]

विज्ञापन

हादसा हुआ, तो कौन लेगा िजम्मेवारी

बांस के खंभे से ले जाया जा रहा बिजली का तार.
हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र की रामपुर पंचायत स्थित हथिया दियारा वार्ड नंबर चार और पांच में आज तक बिजली का एक खंभा तक नहीं गाड़ा जा सका है. इसके कारण लोग बांस के सहारे अपने घरों तक बिजली लेकर गये हैं. ऐसे में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई ऐसे घर हैं जहां बिजली अब भी नहीं जल रही है. ऐसे में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं. विकास का ढिंढोरा पीटने वाले नेताओं की नजर आज तक इस गांव में नहीं पड़ी है. यह गांव तकरीबन 200 घरों की घनी आबादी से बसा हुआ है. जहां आज तक विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ. जहां लोग आज भी खुले में शौच करने के लिए विवश हैं.
आवागमन करने के लिए टूटी फूटी ईट सोलिंग सड़के हैं जो बरसात के समय दलदल में तब्दील हो जाती है. बड़ी मुश्किल से लोग अपने घरों तक पहुंच पाते हैं. कुछ घरों में समीप चौक पर से बांस के खंभों के सहारे बिजली का तार पहुंचा है जो बरसात आंधी तूफान में दुर्घटना का कारण बनती है. इस संदर्भ में ग्रामीण लाल मोहम्मद, मोहम्मद हसन अली, अजहर अली, मोहम्मद शकुर, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद अमजद अली, मोहम्मद साकिब आदि ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा कंज्यूमर बनाकर पैसे की वसूली कर रसीद काट दिया गया. उसके बाद विभाग के द्वारा कान में तेल देकर सोने का काम किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन